Homeउत्तर प्रदेशMeerutदूसरी शादी करने पर घर पहुंची पहली पत्नी

दूसरी शादी करने पर घर पहुंची पहली पत्नी

-

घरवालों ने मारपीट कर निकाला, पति समेत 5 के खिलाफ एफआईआर


शारदा रिपोर्टर मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर दिल्ली की युवती से शादी करने के बाद दूसरी युवती से निकाह करने का आरोप लगा है। दूसरी शादी की जानकारी मिलने पर पहली पत्नी मेरठ स्थित पति के घर पहुंची और विरोध जताया।

आरोप है कि इस दौरान पति और उसके परिवार के सदस्यों ने महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने रविवार रात लोहियानगर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पश्चिमी दिल्ली के गीतांजलि पार्क निवासी माला के अनुसार, उसकी शादी 25 मई 2024 को मेरठ के भवानीनगर, कांच का पुल निवासी मुसीर अंसारी के साथ हुई थी। माला का दावा है कि दोनों का विवाह पश्चिमी दिल्ली के जिलाधिकारी की अनुमति से विशेष विवाह अधिनियम के तहत हुआ था। शादी का पंजीकरण भी कराया गया था। इसके अलावा दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से भी विवाह किया था।

माला के मुताबिक, शादी के बाद मुसीर उसे लेकर दिल्ली में रहने लगा था। कुछ समय बाद वह मेरठ आ गया। माला ने आरोप लगाया कि मुसीर ने मेरठ के कांच का पुल निवासी आयशा से दूसरी शादी कर ली। इसकी जानकारी मिलने पर वह पति के घर पहुंची और विरोध जताया। आरोप है कि इस दौरान मुसीर, हनीफा, टोनी उर्फ राशिद, निशा और शहनवाज ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इसके बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया गया।

पीड़िता की शिकायत पर लोहियानगर थाना पुलिस ने मुसीर अंसारी समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। नामजद आरोपियों की भूमिका और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts