Homeउत्तर प्रदेशMeerutसीसीएसयू में छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर धरना स्थगित

सीसीएसयू में छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर धरना स्थगित

-

29 अक्तूबर को वीसी से मिलेंगे छात्र, सहमति नहीं बनने पर दोबारा आंदोलन की चेतावनी


शारदा रिपोर्टर मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) में छात्रसंघ चुनाव बहाली समेत नौ मांगों को लेकर छात्र नेताओं ने सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं ने अपनी मांगों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और समस्याओं का समाधान कराने की मांग उठाई।

धरने को सफल बनाने के लिए छात्र नेता पिछले कई दिनों से लगातार जनसंपर्क कर रहे थे। सोमवार सुबह 10 बजे से छात्र विश्वविद्यालय परिसर स्थित मंदिर के पास बरगद के पेड़ के नीचे जुटने शुरू हुए। धीरे-धीरे छात्रों की संख्या बढ़ी और उन्होंने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू किया। छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर में पुलिस बल भी तैनात रहा।

धरने के दौरान छात्रों से बातचीत करने के लिए विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर और रजिस्ट्रार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रों की मांगों को सुना और उन्हें समझाने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ मुद्दों को लेकर छात्रों की पुलिस और प्रॉक्टर के साथ नोकझोंक भी हुई। हालांकि, छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में छात्रों से जुड़ी समस्याओं का समाधान होना चाहिए और छात्रसंघ चुनाव भी बहाल किया जाना चाहिए।

छात्र नेताओं ने प्रॉक्टर को अपनी नौ मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इसमें छात्रसंघ चुनाव बहाली के साथ विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल का निर्माण कराने, लाइब्रेरी के संचालन में सुधार करने और फीस में होने वाली गड़बड़ियों को दूर करने की मांग शामिल रही। इसके अलावा विश्वविद्यालय परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने और साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर करने समेत अन्य मुद्दे भी ज्ञापन में उठाए गए। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान होना चाहिए।

छात्रों की ओर से ज्ञापन सौंपे जाने और मांगें रखे जाने के बाद प्रॉक्टर ने उन्हें आश्वासन दिया कि 29 अक्टूबर को छात्र प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मुलाकात करेगा। इस बैठक में छात्र अपनी सभी मांगों को कुलपति के सामने रखेंगे और उनके समाधान को लेकर चर्चा करेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से वार्ता का समय मिलने के बाद फिलहाल छात्रों ने अपनी मांगों को कुलपति के सामने रखने की बात कही है।

छात्र नेता शुभम भड़ाना ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव बहाली समेत नौ मांगों को लेकर सोमवार को प्रदर्शन किया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से 29 अक्टूबर को कुलपति के साथ बैठक का समय दिया गया है। छात्र प्रतिनिधिमंडल बैठक में सभी मांगों को रखेगा और उनके समाधान पर चर्चा करेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से मांगों पर विचार करने का आश्वासन मिला है। यदि बैठक में मांगों को लेकर सहमति नहीं बनती है या समाधान की दिशा में ठोस निर्णय नहीं होता, तो छात्र नेता आंदोलन की अगली तारीख तय करेंगे और दोबारा प्रदर्शन किया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts