HomeCRIME NEWSबहन की हत्या करके लाश दफनाई

बहन की हत्या करके लाश दफनाई

-

हिंदू युवक से लव-मैरिज करने से नाराज था, चार माह पहले की थी शादी


मथुरा। दूसरे धर्म के युवक से लव मैरिज करने पर भाई ने बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को दफना दिया। पति ने राजस्थान से पत्नी को फोन किया तो उसका फोन बंद मिला।

15 दिन तक काफी कोशिश के बाद भी जब उससे सम्पर्क नहीं हो पाया तो उसने पत्नी के घरवालों से फोन करके उसके बारे में पूछा। पहले तो वे टालमटोल करते रहे फिर फोन उठाना बंद कर दिया। उसे अनहोनी का शक हुआ। जिसके बाद उसने पत्नी के अपहरण किए जाने की सूचना राजस्थान के झुंझुनू थाने की पुलिस को दी। राजस्थान पुलिस ने मामले की जांच के लिए मथुरा पुलिस के पास 23 अक्टूबर को मेल भेज दिया। उसके बाद मथुरा के थाना गोविंद नगर पुलिस छानबीन में जुट गई।

पुलिस ने पहले युवती के घरवालों से पूछताछ की। वे गोलमोल जवाब देते रहे। पहले कहा कि वे नहीं जानते हैं लड़की कहां हैं। लेकिन बाद में भाई ने बताया की करंट लगने से बहन की मौत हो गई है। 24 अक्टूबर की रात को ही शक के आधार पर पुलिस ने भाई को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो वो एक ही बात कहता रहा कि करंट लगने से बहन की मौत हुई है लेकिन जब पुलिस ने सख्ती की तो बताया कि उसने बहन की गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव को कब्रिस्तान में दफना दिया है।

रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर कब्रिस्तान से युवती का शव निकलवाया गया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। इस मामले में हत्या के आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मां और मौसी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार मथुरा के बद्रीनगर नई बस्ती की रहने वाली नाजिया उर्फ जन्नत दिल्ली में एक स्पोर्ट्स के कपड़े बनाने वाली फैक्ट्री में काम करती थी। यहीं पर उसकी मुलाकात राजस्थान के झुंझनू जिले के गांव पचेरीकलां के रहने वाले रविंद्र से हुई थी। दोनों में बातचीत के बाद दोस्ती हो गई। दोस्ती फिर अफेयर में बदल गई। दोनों में दो साल तक अफेयर चला। दोनों ने अपने परिजन को अपने रिश्ते के बारे में बताया तो रविंद्र के घरवाले तो मान गए लेकिन नाजिया के परिजन शादी की बात पर तैयार नहीं हुए।

नाजिया के परिजन जब इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हुए तो वह चार महीने पहले घर छोड़ कर चली गई। उसके बाद उसने रविन्द्र से शादी कर ली। तीन महीने तक नाजिया के परिजन उससे रिश्ता तोड़ने के लिए कहते रहे लेकिन नाजिया नहीं मानी।

इसके बाद परिजनों ने रिश्ता कबूल होने का दिखावा किया। 25 सितंबर को नाजिया की मां और मौसी किसी तरह बातों में फंसाकर उसे मथुरा ले आईं। यहां कुछ दिन रहने के बाद जब नाजिया ने वापस जाने के लिए कहा तो परिजन विरोध करने लगे।

नाजिया के मायके जाने के 15 दिन बाद तक जब वापस नहीं लौटी तो पति को शक हुआ। उसके बाद उसने नाजिया के परिजनों को फोन किया। पहले तो वह टालमटोल करते रहे। बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। जिसके बाद रविन्द्र को अनहोनी की आशंका होने लगी। रविन्द्र ने पत्नी के अपहरण किए जाने की राजस्थान के एफआईआर झुंझनू में कराई। राजस्थान पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच के लिए मथुरा पुलिस के पास 23 अक्टूबर को मेल भेज दी।

थाना गोविंद नगर पुलिस को जांच सौंपी गई। पुलिस ने परिजन से पूछताछ की तो वे गोलमोल जवाब देते रहे। पुलिस ने शक के आधार पर लड़की के भाई अकरम को शनिवार देर रात हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने उससे मौत की मौत कैसे हुई इसके बारे में पूछा। पहले तो उसने बताया कि करंट लगने से उसकी बहन की मौत हुई है। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती की तो उसने बताया कि उसने बहन की की गला दबाकर हत्या की है हत्या के बाद उसके शव को कब्रिस्तान में दफना दिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts