HomeCRIME NEWSमेरठ: चारा लेने गई महिला से दुष्कर्म का प्रयास, सख्त कार्यवाही की...

मेरठ: चारा लेने गई महिला से दुष्कर्म का प्रयास, सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता

-

  • चारा लेने गई महिला से दुष्कर्म का प्रयास,
  • गांव के दबंगों ने ईख के खेत में खींचकर किया दुष्कर्म का प्रयास।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। इंचौली थाना क्षेत्र स्थित एक गांव के ही रहने वाले दबंगों ने खेत में चारा लेने के लिए गई महिला को खेत में खींचकर छेड़छाड़ करने लगे और दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। पीड़िता ने शोर मचाकर आरोपीयों से अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार वाले आरोपियों का विरोध करने पहुंचे तो दबंगों ने उसके परिवार वालों पर हमला बोल दिया। पीड़िता अपने परिवार के लोगों के साथ दबंगों की शिकायत लेकर थाना पहुंची लेकिन पुलिस ने कार्यवाही नहीं की। बुधवार को परिवार एसएसपी ऑफिस पहुंच गया और थाना पुलिस पर आरोपियों पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाया।

दरअसल इंचौली के एक गांव की रहने वाली महिला को खेत पर जाते समय गांव के दो दबंगों ने खेत में खींचकर छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास कर दिया। पीड़ित ने शोर मचाकर आरोपियों से अपनी जान बचाई और मामले की जानकारी अपने परिवार वालों को दी पीड़िता के परिवार वाले आरोपी दबंगों का विरोध करने पहुंचे तो दबंगों ने पीड़ित परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की लेकिन थाना पुलिस ने दबंगों पर कार्यवाही नहीं की।

बुधवार को पीड़ित महिला परिवार के लोगों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची और आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की।

एसएसपी रोहित सिंह साजवान में आरोपियों पर सख्त कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts