Homeउत्तर प्रदेशMeerutदशहरे पर 32 जगह रावण दहन, पीछे छोड़ गए कचरा गहन

दशहरे पर 32 जगह रावण दहन, पीछे छोड़ गए कचरा गहन

-

तीन दिन की छुट्टी में सुस्त रही सफाई व्यवस्था, भैंसाली, सूरजकुंड, जिमखाना और रजबन मैदान बने कूड़ाघर


शारदा रिपोर्टर मेरठ। दशहरे के अवसर पर शहर में 32 से अधिक स्थानों पर रावण दहन तो धूमधाम से हुआ, लेकिन उसके बाद शहर की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई।लगातार तीन दिन की छुट्टियों के चलते नगर निगम की सफाई व्यवस्था सुस्त पड़ गई और प्रमुख मैदानों व सड़कों पर कचरे का भारी अंबार लग गया है।

त्योहार और मेलों के दौरान उमड़ी भारी भीड़ के कारण शहर के प्रमुख मैदान सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। भैंसाली मैदान, सूरजकुंड मैदान, जिमखाना मैदान और रजबन मैदान में जगह-जगह गंदगी बिखरी पड़ी है। मैदानों में डिस्पोजल ग्लास, प्लास्टिक की बोतलें, चाट-पकौड़ी के पत्तल, पॉलिथीन और खाने-पीने का कचरा बिखरा है। वहीं, रावण दहन के बाद बची राख, अधजली लकड़ियां, बांस-बल्लियां और पटाखों के खोके भी वहीं छोड़ दिए गए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि, दहन के बाद आयोजकों ने मैदान की सफाई नहीं कराई और नगर निगम की टीम भी छुट्टी के कारण नहीं पहुंची। इससे मैदानों से सड़ांध और बदबू उठने लगी है।सूरजकुंड और भैंसाली क्षेत्र के निवासियों ने बताया कि कचरे के कारण सुबह-शाम टहलना भी मुश्किल हो गया है। आवारा जानवर कचरे को और फैला रहे हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

रजबन और जिमखाना के आसपास सड़क किनारे लगे कचरे के ढेर के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से मांग की है कि त्योहारों के बाद विशेष सफाई अभियान चलाकर मैदानों और सड़कों से कचरा हटाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। रावण दहन के बाद शहर के पार्को के साथ ही सडकों पर गंदगी का अम्बार लगा रहा। एक तरफ नगर निगम शहर को सफाई के संदेश का पाठ पढा रहा है तो वहीं शहर में फैली गंदगी अंबार के सामने नगर निगम के दावे हवाई साबित हो रहे है।

रावण दहन तो हो गया। लेकिन, गंदगी के रावण का दहन अभी तक नहीं हुआ। बुधवार को रावण दहन के बाद पार्को और शहर की सड़कों पर लगे गंदगी का ढेर से शहर की जनता को निजात नहीं मिल पाएगा। दिल्ली रोड रामलीला मैदान में रावण दहन के बाद गंदगी का अम्बार रहा। न तो नगर निगम न ही शहर रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों से इसे साफ कराने में कोई गंभीरता दिखायी।

भैसाली मैदान में गंदगी का अंबार था मैदान के साथ ही मैदान के बाहर सडकों पर भी गंदगी फैली हुई थी। सूरजकुंड पार्क जिसके सौंदर्यकरण के लिए नगर निगम प्रयासरत है। वहां पर सौंदर्यकरण को लेकर दावे कर रहा है। लेकिन, रावण दहन के बाद बुधवार को पार्क में फैली गंदगी, जगह जगह कूडे के ढेर को देखकर लगा कि कोइ नया कूडे का खत्ता तैयार हो गया। प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि, सुबह से ही शहर की सफाई व्यवस्था के लिए सफाई कर्मचारियों को लगा दिया था। सफाई निरीक्षक और सफाई नायकों को आदेश दे दिए गए है। अगले दो दिन में शहर के पार्क और जहां जहां रावण दहन हुआ था वहां सफाई दुरुस्त करा दी जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts