HomeAccident Newsडंपर ने बाइक को मारी टक्कर, पिता की मौत

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, पिता की मौत

-

दो बेटे गंभीर रूप से घायल, दो सौ मीटर तक घसीटती रही बाइक, ट्रक में लगी आग


रायबरेली। सोमवार देर रात डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस टक्कर में पिता की मौत हो गयी,वही दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए है। टक्कर के बाद बाइक डंपर में फंस गई और करीब 200 मीटर तक घसीटती चली गई। इस दौरान डंपर में आग भी लग गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने राहत कार्य किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। यह हादसा जिला मुख्यालय से 34 किलोमीटर दूर गदागंज थाना क्षेत्र में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बरारा बुजुर्ग चौराहे के पास हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खोदायपुर गांव निवासी इंद्रपाल अपने दो बेटे शिवम और सत्यम के साथ कानपुर में रहते थे। सोमवार को वह अपने बेटे शिवम के साथ कानपुर से ऊंचाहार वाया रायबरेली जाने वाली सुपरफास्ट पैसेंजर ट्रेन से बरारा बुजुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। उनका छोटा बेटा सत्यम उन्हें लेने के लिए स्टेशन आया था। इसके बाद सत्यम बाइक से अपने पिता इंद्रपाल और भाई शिवम को लेकर गांव की तरफ जा रहा था। इसी दौरान कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में इंद्रपाल की मौत हो गई, जबकि सत्यम और शिवम घायल हो गए।

हादसे के बाद डंपर में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही गदागंज पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने इंद्रपाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, दोनों घायलों का उपचार जारी है।
गदागंज थाना प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। डंपर में लगी आग को फायर ब्रिगेड की मदद से बुझाया गया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts