HomeCRIME NEWSमहिला टीचर ने घर में फंदा लगाकर जान दी

महिला टीचर ने घर में फंदा लगाकर जान दी

-

घर के आंगन में मिला शव, निजी स्कूल में पढ़ाती थीं, खुद भी कर रही थी पढ़ाई


उन्नाव। असोहा थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में रविवार देर रात युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। युवती का शव घर के आंगन में लगे जाल से फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वो एक स्कूल में पढ़ाती थी।

सूचना पर पहुंची असोहा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

पुलिस के अनुसार, रानीपुर गांव की रहने वाली स्वाति (21) पुत्री सर्वेश कुशवाह का शव घर के अंदर आंगन में लगे जाल से फंदे पर लटका मिला। बताया गया कि घटना के समय कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की।

परिजन देर रात करीब दो बजे पुलिस के साथ शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। सोमवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, स्वाति गांव के ज्ञानोदय स्कूल में पढ़ाती थी। इसके साथ ही वह भवानीगंज में पढ़ाई भी कर रही थी। युवती ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के संबंध में स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts