HomeAccident Newsबाइक फिसलने से गिरकर युवक की मौत

बाइक फिसलने से गिरकर युवक की मौत

-

हेलमेट नहीं पहने था, सीएचसी से जिला अस्पताल और फिर बरेली किया गया था रेफर


पीलीभीत। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में बरेली रोड पर ईदगाह चौराहे के पास रविवार देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर बरेली रेफर कर दिया गया।

बरेली ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अभिषेक मोहम्मदपुर भजा गांव का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार, हादसा रविवार रात करीब 11:40 बजे हुआ। बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और बाइक फिसल गई। हादसे के वक्त अभिषेक ने हेलमेट नहीं पहना था। दुर्घटना में उसके सिर में गंभीर चोट आई।

हादसे की सूचना पर पहुंची बीसलपुर पुलिस ने घायल अभिषेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर कर दिया। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे बरेली ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला ने वाहन चालकों से हेलमेट पहनकर बाइक चलाने की अपील की है। उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने और तेज रफ्तार से बचने की जरूरत पर जोर दिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts