HomeCRIME NEWSपशु आहार की बोरियों के छिपाकर लाया गांजा

पशु आहार की बोरियों के छिपाकर लाया गांजा

-

त्योहार में 31 किलो गांजा खपाने की थी तैयारी, अंतरराज्यीय तस्कर अरेस्ट


वाराणसी। त्योहारों के दौरान नशे की तस्करी रोकने के लिए पुलिस अभियान चला रही है। इसी क्रम में बुधवार को सिगरा पुलिस ने पचपेड़वा में लोहे की पुरानी टंकी के पास एक तस्कर को गिरफ्तार किया।

आरोपी पिकअप में पशु आहार की बोरियों के नीचे गांजे के 30 पैकेट छिपाकर लाया था। पुलिस ने तलाशी में 31.275 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपए आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के बक्सर जिले के नवाडेरा निवासी राजकिशोर गौड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन से नशीले पदार्थ की बड़ी खेप शहर में लाई जा रही है। इसके बाद पुलिस टीम ने पचपेड़वा में लोहे की पुरानी टंकी के पास चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान संदिग्ध पिकअप को रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो उसमें पशु आहार की 10 बोरियां रखी मिलीं। पहली नजर में वाहन सामान्य मालवाहक लग रहा था। बोरियां हटाने पर नीचे गांजे के 30 पैकेट छिपे मिले। तौल कराने पर गांजे का वजन 31.275 किलोग्राम निकला। पुलिस के मुताबिक, बरामद गांजे की कीमत करीब 15 लाख रुपए है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पशु आहार की आड़ में गांजे की तस्करी कर रहा था। पशु आहार की तेज गंध के कारण उसे उम्मीद थी कि गांजे की गंध दब जाएगी और वाहन की जांच नहीं होगी।

हालांकि, पुलिस की सतर्कता से उसकी कोशिश नाकाम हो गई। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस उसके तस्करी नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts