HomeTrendingकारोबारी भाइयों समेत तीन की अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या

कारोबारी भाइयों समेत तीन की अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या

-

रामलीला के चंदे के विवाद में दिया वारदात को अंजाम, एक राहगीर की भी मौत


पीलीभीत। दो सगे कारोबारी भाइयों समेत 3 लोगों की हत्या कर दी गई। एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। पुलिस के मुताबिक, रामलीला कमेटी के चंदे को लेकर वारदात हुई। सोमवार रात 9:30 बजे कारोबारी भाई दूसरे गुट के घर पहुंचे। इसी दौरान कहासुनी हो गई।

दूसरे गुट के लोगों ने घर से लाठी-डंडे निकालकर दोनों भाइयों को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों भाई और उनके साथ गया रिश्तेदार घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे एक राहगीर को भी गोली लग गई।

चारों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों कारोबारी भाइयों और राहगीर की मौत हो गई। घटना जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर अमरिया थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान कारोबारी भाई अंकित गुप्ता (30), मोहित गुप्ता (38) और राहगीर कुणाल श्रीवास्तव (18) के रूप में हुई है। घायल रिश्तेदार की पहचान रोज गुप्ता (20) के रूप में हुई है।

अमरिया कस्बे में रहने वाले कौशल गुप्ता और चंद्र प्रकाश उर्फ गुप्ता में लंबे समय से रामलीला कमेटी में चंदे को लेकर विवाद चला आ रहा था। रामलीला कमेटी में कौशल गुप्ता मेंबर हैं, जबकि चंद्र प्रकाश का बेटा सूरज अध्यक्ष है। कमेटी हर साल कस्बे में रामलीला का आयोजन कराती है।

पांच दिन पहले 9 अक्टूबर को रामलीला कमेट की बैठक हुई। इसमें कमेटी के मेंबर कौशल गुप्ता ने अध्यक्ष सूरज गुप्ता से 4 साल के चंदे का हिसाब-किताब मांगा था। इसी बात पर दोनों गुटों में बहस हो गई। लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया।

सोमवार शाम करीब 6 बजे कस्बे में एक कार्यक्रम में फिर से दोनों पक्षों का आमना-सामना हो गया। इसके बाद रात करीब 9:30 बजे अचानक चंद्र प्रकाश के भाई नरेश गुप्ता के बेटे कारोबारी मोहित गुप्ता व अंकित गुप्ता अपने साथियों के साथ कौशल गुप्ता के घर पहुंच गये।

जहां दोनों गुटों में गाजी-गलौज और मारपीट होने लगी। देखते ही देखते कौशल ने अपने भाई हर्षित गुप्ता व चाचा संतोष गुप्ता समेत अन्य लोगों के साथ लाइसेंसी राइफल व तमंचे से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान लाठी-डंडे भी चले।

फायरिंग में अंकित गुप्ता (30) और उसके भाई मोहित गुप्ता (38) को गोली लग गई। जबकि मोहित के परिवार के रोज गुप्ता (20) व पास से गुजर रहे राहगीर कुणाल श्रीवास्तव (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग के बाद अफरातफरी मच गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अंकित गुप्ता और राहगीर कुणाल श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया।

गंभीर रूप से घायल अंकित के बड़े भाई मोहित गुप्ता को बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली में इलाज के दौरान मोहित ने भी रात करीब 11 बजे दम तोड़ दिया। वहीं, चौथे घायल रोज गुप्ता का बरेली में इलाज चल रहा है। एक ही परिवार के दो सगे कारोबारी भाइयों की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

वारदात की सूचना पर एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। पुलिस ने मुख्य आरोपी कौशल गुप्ता, उसके भाई हर्षित गुप्ता व पिता नरेश गुप्ता, चाचा संतोष गुप्ता व चचेरे भाई रचित गुप्ता समेत 8 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सूरज गुप्ता पुत्र चंद्र प्रकाश गुप्ता का सरिया सीमेंट का कारोबार है। सूरज के चचेरे भाई अंकित गुप्ता व मोहिता गुप्ता हैं। छोटा भाई अंकित हार्डवेयर व बड़े भाई मोहित सरार्फा कारोबारी थे। दोनों भाइयों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जबकि घायल रोज गुप्ता भी सरार्फा कारोबारी है।

आरोपी और मृतकों के घर एक ही गली में 200 मीटर की दूरी पर हैं। मुख्य आरोपी कौशल गुप्ता अपने घर में ही कपड़ों की दुकान चलाता है। जबकि चाचा संतोष सरार्फा कारोबारी है। वारदात में जान गंवाने वाले राहगीर कुणाल कस्बे में बुक डीपो में काम करता था।

एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा ने बताया कि आठ आरोपियों को कस्टडी में लिया गया है। एक आरोपी संतोष गुप्ता की लाइसेंसी राइफल, एक अवैध तमंचा और लाठी-डंडे बरामद कर लिए हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कस्बे में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts