HomeTrendingबॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की चाची की हत्या कर सुसाइड किया

बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की चाची की हत्या कर सुसाइड किया

-

चाचा-चाची ने जेल भिजवाया था, बाहर आकर वारदात की, चाचा को भी गोली मारी


चित्रकूट। रविवार रात बॉयफ्रेंड ने नाबालिग गर्लफ्रेंड के घर में घुसकर उसकी चाची की गोली मारकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए चाचा पर भी गोली चला दी। इसके बाद पकड़े जाने के डर से उसने तमंचे से अपने सीने में गोली मारकर सुसाइड कर लिया।

वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में तीनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने आरोपी श्यामधर मिश्रा (25) और लड़की की चाची को मृत घोषित कर दिया। वहीं, चाचा के हाथ में गोली लगी है। उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया हे।

घटना जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर मऊ तहसील के जोरवारा गांव की है। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले दलित लड़की के परिजनों ने श्यामधर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। हाल ही में जेल से बाहर आने के बाद उसने वारदात को अंजाम दिया।

मऊ थाना क्षेत्र के गांव जोरवारा में दिनेश चंद पीआरडी जवान हैं। उनके 3 बेटे हैं- राम आधार, शिव आधार और श्यामधर मिश्रा। श्यामधर का घर से 150 मीटर दूर रहने वाली 17 साल की दलित लड़की से अफेयर था। इसकी जानकारी लड़की के घरवालों को हुई तो उन्होंने विरोध किया।

गुरुवार रात परिवार ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। अगले दिन यानी शुक्रवार को लड़की के परिजनों ने श्यामधर पर छेड़खानी और एससी-एसटी एक्ट के तहत शिकायत दर्ज करा दी। इस दौरान श्यामधर और लड़की के परिवार में काफी गहमा-गहमी हुई।

पुलिस ने एक्शन लेते हुए उसी दिन श्यामधर को पकड़ लिया। शनिवार को शांति भंग में चालान करने के बाद छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर श्यामधर भड़का हुआ था। रविवार रात 10 बजे वो लड़की के घर तमंचा लेकर पहुंचा। गाली-गलौज करने लगा।

मृतक महिला के बेटे ने बताया कि श्यामधर मुंह में रुमाल बांधकर आया था। आते ही गाली-गलौज करने लगा। मां ने विरोध किया तो उनके सीने में गोली मार दी। पापा बचाने पहुंचे तो उन पर भी फायर कर दिया। वह बाल-बाल बच गए। गोली उनके हाथ में लगी। इसके बाद वह चिल्लाते हुए खेतों की तरफ भाग गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की तो वो घर से करीब 250 मीटर दूर खेतों में पड़ा मिला। उसके सीने में गोली लगी हुई थी। वह दर्द से कराह रहा था। मुंह से खून निकल रहा था। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। स्वरूप रानी अस्पताल में रात करीब 2:30 बजे उसकी मौत हो गई।

एसपी अरुण कुमार सिंह, अरढ पीयूष कांत राय, सीओ फहद अली समेत कई थानों का फोर्स गांव पहुंची। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई। लड़की के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने का विरोध किया। बाद में पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया।

एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि एक लड़के ने लड़की की चाची को गोली मारकर खुद भी सुसाइड कर कर लिया है। लड़की के चाचा को भी गोली लगी है। लड़की नाबालिग है। दोनों का अफेयर चल रहा था। पीड़ित परिवार से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts