आयोजकों ने केंट बोर्ड से लगाई मदद की गुहार
मेरठ। हर वर्ष की भांति इस बार भी जनपद मेरठ के विभिन्न इलाकों में रामलीला का मंचन शुरू हो गया है लेकिन रविवार को अचानक मूसलाधार बारिश के चलते कई स्थानों पर अवस्थाओं का दौरा देखने को मिला। अयोध्या पुरी में होने वाली रामलीला के मंचन परिसर में बरसात का पानी भर गया। जबकि रजबन इलाके में पानीपत भरने के साथ-साथ आंधी तूफान के चलते मंच तक टूट गया। जिसके चलते आयोजकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रविवार को छुट्टी होने के चलते पानी निकालने की कोई प्रक्रिया नहीं की गई। लेकिन सोमवार होते ही खुद कैंट बोर्ड के सीईओ जाकिर हुसैन रजबन रामलीला स्थल पहुंचे और मौके का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए। ताकि, रामलीला का मंचन भली भांति होता रहे।
बता दें कि, पिछले कई दशकों से रजबन बाजार में रामलीला का मनमोहक मंचन किया जाता है यहां बाहर से आए बड़े-बड़े कलाकार नहीं बल्कि यादव परिवार के कुछ लोग और जो कहीं काम करते हैं वह रामलीला मंचन पर अपने अभिनय से सभी का मन मोह लेते हैं। रजबन फुटबाल ग्राउंड में रविवार को रामलीला मंचन के शुभारंभ से पूर्व ही तेज वर्षा के कारण जलभराव हो गया, जिससे मंच धराशायी हो गया। इससे रामलीला उद्घाटन और मंचन का कार्यक्रम रद करना पड़ा। यही स्थिति भैंसाली मैदान व जेल चुंगी के पास मैदान में पानी भरने से बनी। जिसके चलते कई स्थानों पर रामलीला का मंचन नहीं हो सका।
भैंसाली मैदान के सामने स्थित रामलीला भवन में वैकल्पिक व्यवस्था कर मंचन किया गया। वहीं, पानी भरने से रामलीला शहर जिमखाना मैदान का गेट गिर गया। नगर निगम से सीवर जेटिंग मशीनें पहुंची। काफी हद तक पानी निकासी कर दी गई। मैदान गीला होने के कारण लकड़ी का रैंप बनाकर दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई। इसके बाद रामलीला मंचन हो सका। श्रीरामलीला कमेटी रजबन बाजार के महामंत्री सतीश यादव ने बताया कि रविवार को तेज वर्षा से आयोजन स्थल पर जलभराव हो गया। कमेटी ने पंपिंग सेट मंगाकर पानी निकासी शुरू कराई। लेकिन, शाम तक भी पानी भरा रहा। उधर, रविवार को अवकाश होने के कारण छावनी परिषद स्तर से कोई सहायता नहीं मिल सकी। उन्होंने बताया कि पानी की निकासी बराबर के नाले में की जा रही है। कमेटी के अध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि मैदान से पानी निकालकर दोबारा मंच बनाया जाएगा। सोमवार को रामलीला के उद्घाटन का पूरा प्रयास रहेगा।