Homeउत्तर प्रदेशMeerutडॉ. हिमानी अग्रवाल को मिला पुनः विश्वास, महिला आयोग में कार्यकाल एक...

डॉ. हिमानी अग्रवाल को मिला पुनः विश्वास, महिला आयोग में कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

-

डॉ. हिमानी अग्रवाल को मिला पुनः विश्वास, महिला आयोग में कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा


मेरठ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं मेरठ निवासी डॉ. हिमानी अग्रवाल का कार्यकाल एक वर्ष के लिए पुनः बढ़ा दिया गया है। अब वह 9 सितंबर 2027 तक उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी।

डॉ. हिमानी अग्रवाल को सितंबर 2024 में पहली बार एक वर्ष के लिए उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया था। इसके बाद सितंबर 2025 में उनके कार्यकाल को आगे बढ़ाया गया और अब एक बार फिर उनके कार्यकाल में विस्तार किया गया है।

कार्यकाल विस्तार की जानकारी के बाद सांसदों, जनप्रतिनिधियों, शुभचिंतकों, सहयोगियों तथा CVPS परिवार की ओर से डॉ. हिमानी अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। उनके कार्यकाल के विस्तार को लेकर समर्थकों और सहयोगियों में प्रसन्नता का माहौल रहा।

इस अवसर पर डॉ. हिमानी अग्रवाल ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन पर लगातार विश्वास जताने के लिए वह सभी की आभारी हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, अधिकारों, सशक्तीकरण और उनके बेहतर भविष्य के लिए वह आगे भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करती रहेंगी।

उन्होंने कहा कि महिला आयोग के माध्यम से महिलाओं की समस्याओं को सुनना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें न्याय एवं सुरक्षा दिलाने की दिशा में प्रभावी प्रयास करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी वह पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी।

डॉ. हिमानी अग्रवाल के कार्यकाल विस्तार पर CVPS परिवार सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts