HomeCRIME NEWSदुकान में सो रहे व्यक्ति की सिर कूचकर हत्या

दुकान में सो रहे व्यक्ति की सिर कूचकर हत्या

-

ज्वैलर्स की दुकान पर चोरी करने गए चार दोस्तों को देख लिया था, तीन गिरफ्तार


जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के भभौरी गोदाम चौराहे पर ज्वैलर की दुकान के बरामदे में सो रहे उदयराज की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। वारदात के करीब 12 घंटे के भीतर पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, चोरी करने पहुंचे चार आरोपियों ने उदयराज को देख लिया था। पहचान उजागर होने के डर से उसकी हत्या कर दी गई।

एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि वारदात में आकाश गौतम, शेर बहादुर, सूरज गौतम और रामू गौतम शामिल थे। पुलिस ने आकाश, शेर बहादुर और सूरज को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि रामू फरार है। आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, चारों आरोपियों ने रात में एक साथ शराब पार्टी की थी। इसके बाद उन्होंने चोरी करने की योजना बनाई और आभूषण की दुकान को निशाना बनाने पहुंचे। आरोपियों ने दुकान के ताले तोड़ने की कोशिश शुरू की। दुकान के मालिक हिमांशु सेठ के मुताबिक, चोरों ने तीन ताले तोड़ने का प्रयास किया था। इसी दौरान दुकान के बरामदे में सो रहे उदयराज की नींद खुल गई।

पुलिस के अनुसार, उदयराज ने चोरी कर रहे आरोपियों को देख लिया था। आरोपियों को डर था कि उदयराज उन्हें पहचान लेगा और पुलिस को उनके बारे में बता देगा। इसी वजह से चारों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया।हमले में उदयराज के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। दुकान का ताला टूटा मिला, लेकिन अंदर से कोई सामान चोरी नहीं हुआ।

दुकान मालिक हिमांशु सेठ ने बताया कि सोमवार सुबह उन्हें उदयराज की हत्या की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचने पर दुकान का ताला टूटा हुआ मिला और बरामदे में उदयराज का शव पड़ा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में टीमें लगाईं। पूछताछ और जांच के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया।

एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि पुलिस ने आकाश गौतम, शेर बहादुर और सूरज गौतम को गिरफ्तार कर लिया है। रामू गौतम अभी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में हत्या की वजह चोरी के दौरान चौकीदार द्वारा आरोपियों को देख लेना सामने आई है। मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts