HomeCRIME NEWSनाले में उतराता मिला युवक का शव

नाले में उतराता मिला युवक का शव

-

दुधारा के बत्सी-बत्सा गांव का मामला, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज


संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक युवक का शव चवरिया नाले में उतराता मिला। शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

ग्रामीणों के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 6 बजे बत्सी-बत्सा गांव के सिवान में चवरिया नाले में एक शव उतराता दिखाई दिया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने दुधारा पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बत्सी-बत्सा गांव निवासी कुंदन (29) पुत्र नंदलाल तुरहा के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास ग्रामीणों से पूछताछ कर युवक की मौत से जुड़ी जानकारी जुटाई।

मामले की जानकारी मिलने के बाद सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय और दुधारा थाना प्रभारी अमित कुशवाहा भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से युवक के बारे में जानकारी ली।

ग्रामीणों के अनुसार, कुंदन की शादी वर्ष 2025 में बखिरा निवासी सरोजा देवी से हुई थी। उसकी पांच वर्षीय बेटी दिव्यांशी है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts