HomeAccident Newsनर्सिंग होम से मां को देखकर लौट रहे बेटे की मौत

नर्सिंग होम से मां को देखकर लौट रहे बेटे की मौत

-

डीसीएम ने बाइक को टक्कर मारी, पत्नी घायल, सात महीने पहले शादी हुई थी


फरुर्खाबाद। जनपद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में इटावा-बरेली हाईवे पर खाटू श्याम मंदिर के पास गुरुवार रात करीब 11 बजे एक डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार पति-पत्नी घायल हो गए। दोनों को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घायल महिला का इलाज चल रहा है। बताया गया कि मृतक अपनी मां को देखकर वापस घर जा रहा था, जो अस्पताल में भर्ती थीं।

मृतक की पहचान मैनपुरी जनपद के बेबर थाना क्षेत्र के गांव नगला सुदामा निवासी सोनू शाक्य के रूप में हुई है। उसकी मां रीता पथरी के इलाज के लिए शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती थीं। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे रीता का आॅपरेशन हुआ था। रात करीब 10 बजे सोनू अपनी पत्नी खुशी के साथ बाइक से घर के लिए निकले थे।

वे मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के खाटू श्याम मंदिर के पास पहुंचे ही थे कि एक डीसीएम ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सोनू के मामा अशोक ने बताया कि इस हादसे में सोनू और उसकी पत्नी खुशी घायल हो गए।

दोनों को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए और वहां चीख-पुकार मच गई। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी।

परिवार वालों ने बताया कि सोनू और खुशी की शादी 7 महीने पहले ही हुई थी। सोनू दो भाइयों में सबसे बड़ा था और खेती-बाड़ी करके परिवार का गुजारा करता था। खुशी का इलाज लोहिया अस्पताल में चल रहा है। उसे अभी तक सोनू की मौत की जानकारी नहीं दी गई है। खुशी अस्पताल की इमरजेंसी में परिवार की अन्य महिलाओं के साथ बैठी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts