HomeCRIME NEWSयुवक का शव फंदे से लटका मिला शव

युवक का शव फंदे से लटका मिला शव

-

दो साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग, मां ने पुलिस को दी तहरीर, शव पोस्टमार्टम को भेजा


प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के पूरे पितई में बुधवार रात 33 साल के युवक जावेद अख्तर का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे घटना की जानकारी मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर घटनास्थल की जांच की।

परिजनों को जावेद अख्तर का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की स्थिति को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जावेद की मां हसीना बानो ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनका बेटा करीब दो साल से एक लड़की से प्रेम-प्रसंग में था। मां के मुताबिक बुधवार रात जावेद ने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस परिजनों के बयान और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

परिजनों के अनुसार, जावेद अख्तर दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसका बड़ा भाई कपड़े की सिलाई का काम करता है, जबकि बहन की शादी हो चुकी है। करीब एक साल पहले जावेद के पिता की भी मौत हो गई थी। अब जावेद की मौत से परिवार में शोक का माहौल है।

सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts