Homeदिल्ली-एनसीआर9/11 की 25वीं बरसी पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद के...

9/11 की 25वीं बरसी पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ भारत का संकल्प दोहराया

-

अमेरिका में हुए 9/11 आतंकी हमले की 25वीं बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारों के प्रति एकजुटता जताई। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट के जरिए आतंकवाद के खिलाफ भारत की लंबे समय से जारी लड़ाई और सभी रूपों में आतंकवाद के प्रति देश के अटूट संकल्प को दोहराया।

पीएम मोदी ने कहा कि 25 साल पहले हुए भयावह 9/11 हमले के पीड़ितों को आज याद किया जा रहा है और उन्हें सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने उन परिवारों के प्रति भी एकजुटता जताई, जिन्होंने इस आतंकी हमले में अपने प्रियजनों को खो दिया

पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद ने दुनियाभर में अनगिनत जिंदगियां ली हैं। उन्होंने भारत को सीमा पार आतंकवाद का पीड़ित बताते हुए कहा कि देश कई दशकों से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे रहा है। उन्होंने जोर दिया कि आतंकवाद का खतरा लगातार बदल रहा है, लेकिन इसके सभी रूपों के खिलाफ भारत का संकल्प और विरोध अटूट है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत आतंकवाद के अभिशाप से लड़ने के सभी प्रयासों के साथ एकजुटता से खड़ा है। उन्होंने अपने पोस्ट के साथ वर्ष 2014 में 9/11 मेमोरियल एंड म्यूजियम की अपनी यात्रा की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।

11 सितंबर 2001 को अमेरिका में हुए 9/11 हमले में करीब 3,000 लोगों की जान चली गई थी। आतंकी संगठन अल-कायदा ने इस हमले की साजिश रची थी और ओसामा बिन लादेन को इसका मुख्य साजिशकर्ता माना गया। 19 आतंकवादियों ने चार वाणिज्यिक विमानों का अपहरण कर उन्हें हमले के लिए इस्तेमाल किया था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts