01.08.2026 से 31.08.2026 तक जनपद/यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही की गयी। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, तीन सवारी, अवैध पार्किंग, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र, रॉन्ग साइड/गलत लेन ड्राइविंग, ओवरस्पीडिंग, बिना HSRP/दूषित नम्बर प्लेट सहित अन्य यातायात उल्लंघनों में कुल 26,170 चालान किये गये तथा ₹35,43,600/- शमन शुल्क प्राप्त किया गया।
प्रवर्तन कार्यवाही का विवरणः-
1.बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर 14,972 चालान, 4,78,000/- शमन शुल्क।
2.दोपहिया वाहन पर तीन सवारी के विरुद्ध 1,184 चालान, 1,10,000/- शमन शुल्क।
3.अवैध पार्किंग के विरुद्ध 1,241 चालान, 2,35,000/- शमन शुल्क।
4.बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने पर 745 चालान, 1,40,200/- शमन शुल्क।
5.बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के 441 चालान, 1,45,000/- शमन शुल्क।
6.गलत लेन/रॉन्ग साइड ड्राइविंग के विरुद्ध 1,326 चालान, 1,50,000/- शमन शुल्क।
7.निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने पर 3,520 चालान, 15,26,000/- शमन शुल्क।
8.बिना HSRP/दूषित नम्बर प्लेट के विरुद्ध 645 चालान, 1,60,000/- शमन शुल्क।
9.अन्य यातायात उल्लंघनों में 2,096 चालान, 5,99,400/- शमन शुल्क।