HomeDharm Jyotishरोटरी क्लब मेरठ द्वारा गणेशोत्सव का भव्य आयोजन

रोटरी क्लब मेरठ द्वारा गणेशोत्सव का भव्य आयोजन

-

मेरठ: रोटरी क्लब मेरठ की मासिक पारिवारिक सभा एवं गणेशोत्सव का भव्य आयोजन आईएमए हॉल में सायं 7:30 बजे श्रद्धा, उल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रोटरी मंडल 3100 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन पायल गौड़ रहीं। मंच संचालन प्रसन्न वैद्य एवं ज्योति वैद्य ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पीपी रोटेरियन डॉ. आलोक शर्मा द्वारा क्लब अध्यक्ष रोटेरियन संजय शर्मा को रोटरी कॉलर पहनाकर किया गया। विश्व शांति हेतु एक मिनट का मौन रखने के पश्चात सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया।

ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति बप्पा के आगमन के बाद अध्यक्ष रोटेरियन संजय शर्मा एवं सचिव रोटेरियन मनोज सिंघल ने श्री रविचंद्रन के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गणेश पूजन संपन्न कराया। इसके बाद सभी सदस्यों ने सामूहिक महाआरती की।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत रिया शर्मा की गणेश वंदना से हुई। क्लब सदस्यों ने मराठी गीत ‘हात नका लावू माझ्या साडीला’ पर रैंप वॉक एवं नृत्य प्रस्तुत किया। एसएसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने ‘अप्सरा आली’ पर लावणी नृत्य तथा दही हांडी का शानदार प्रदर्शन किया। एन मेघा एवं उनकी सुपुत्री हितांशी ने ‘पिंगा’ पर युगल नृत्य प्रस्तुत किया।

पीपी रो मनोज बाजपेयी, रो मनोज सिंघल एवं रो देवेश शर्मा ने ‘लोकमान्य तिलक जी का स्वप्न’ नाटिका के माध्यम से सामाजिक समरसता एवं एकता का संदेश दिया। इसके पश्चात क्लब सदस्यों ने ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ की सामूहिक प्रस्तुति के माध्यम से राष्ट्रीय एकात्मता और अनेकता में एकता का भाव प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का समापन गणपति बप्पा के प्रतीकात्मक विसर्जन के साथ हुआ। अंत में क्लब अध्यक्ष रोटेरियन संजय शर्मा ने मुख्य अतिथि, मंच संचालकों, कलाकारों एवं सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा सभी को रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पीपी रो आकाश जैन, पीपी रो राजेश अग्रवाल, पीपी रो विकास गोयल, पीपी रो संजय मित्तल, पीपी रो तृप्ति मित्तल, रो मूवी रस्तोगी, रो ए.के. गोयल, रो दिनेश गुप्ता, रो शशि शर्मा, रो प्रियंका सिंघल, रो अल्पना शर्मा, रो डॉ. कल्पना बाजपेई, , एन दीपा अग्रवाल, एन तारा अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts