Homeउत्तर प्रदेशMeerutजीआईसी इंटर कॉलेज में हमसफर संस्था का निशुल्क चिकित्सा शिविर, सैकड़ों ने...

जीआईसी इंटर कॉलेज में हमसफर संस्था का निशुल्क चिकित्सा शिविर, सैकड़ों ने उठाया लाभ

-

जीआईसी इंटर कॉलेज में हमसफर संस्था का निशुल्क चिकित्सा शिविर, सैकड़ों ने उठाया लाभ


मेरठ। आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में कई बीमारियां बेहद आम हो चुकी हैं. इनमें हाई ब्लड प्रेशर (बीपी), डायबिटीज (शुगर) और थायरॉयड जैसी बीमारियों से लगभग हर कोई जूझ रहा हैं. ये बीमारियां इतनी ज्यादा खतरनाक हैं कि ये जानलेवा भी साबित हो सकती हैं। 2026 के दौरान इन बीमारियों को लेकर कई रिसर्च सामने आ चुके है। ऐसे में जानते हैं कि बीपी, शुगर और थायरॉयड में कौन-सी बीमारी सबसे ज्यादा खतरनाक है, इसी को देखते हुए शहर के जीआईसी इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार को सामाजिक संस्था हमसफर द्वारा एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य और संस्था के अध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक चले इस शिविर में सामान्य चिकित्सा, आंख, दंत, बाल रोग और महिला रोग विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र के आम नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डॉक्टरों ने करीब 350 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें उचित परामर्श दिया। इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन और आंखों की निशुल्क जांच की गई। जरूरतमंद मरीजों को संस्था की ओर से निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि हमसफर संस्था समय-समय पर शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में इस तरह के जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। इसका उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। इस दौरान प्रधानाचार्य ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से छात्रों में सेवा भावना जागृत होती है। अंत में संस्था ने सभी डॉक्टरों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

शिविर के दौरान वरिष्ठ चिकित्सकों ने बताया कि
बढ़ती हुई जीवनशैली की गड़बड़ियां और तनाव आज के समय में ब्लड प्रेशर, शुगर (डाइबिटीज) और थायराइड जैसी समस्याओं को तेजी से बढ़ा रहे हैं। बचाव और नियंत्रण के उपाय के लिए संतुलित आहार लें। साथ ही हरी सब्जियां, ताजे फल और फाइबर युक्त भोजन लें। उन्होंने कहा कि, रोजाना कम से कम 30 मिनट सैर या योग करें। पर्याप्त नींद लें और ध्यान करें। समय-समय पर ब्लड प्रेशर, शुगर और थायराइड की जांच करवाते रहें।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts