भाजपा पश्चिम क्षेत्र की नई टीम का भव्य स्वागत
मेरठ । आज भाजपा पश्चिम क्षेत्रीय कार्यालय, मेरठ में महानगर उपाध्यक्ष ललित नागदेव जी के प्रवास के दौरान पश्चिम क्षेत्र की नवनियुक्त टीम की बैठक से पूर्व मेरठ महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी जी के नेतृत्व में महानगर भाजपा टीम द्वारा पश्चिम क्षेत्र की नई टीम का आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को पटका पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया गया तथा संगठन के प्रति नई ऊर्जा, समर्पण और उत्साह के साथ कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर जी एवं क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा जी, हरिश ठाकुर जी, रूपेंद्र सैनी जी एवं संजीव जैन गोयल सिक्का जी सहित सभी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्यों का भी स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर महानगर महामंत्री नरेंद्र उपाध्याय जी एवं विनय शर्मा जी, महानगर उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता जी तथा महानगर मंत्री डॉली गुप्ता जी, सुशील प्रजापति जी, सुनीता सैनी जी एवं पंकज कटारा जी उपस्थित रहे।
महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी जी ने कहा कि नई टीम के गठन से संगठन को नई ऊर्जा और गति मिलेगी तथा सभी पदाधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।