HomeEducation Newsरोटरी क्लब मेरठ ने उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान

रोटरी क्लब मेरठ ने उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान

-

रोटरी क्लब मेरठ (रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3100) द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में बुढ़ाना गेट स्थित एस.एस.डी. गर्ल्स इंटर कॉलेज परिसर में ‘शिक्षक सम्मान समारोह’ एवं ‘सिंगर सिलाई केंद्र’ का भव्य उद्घाटन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शनिवार, 5 सितंबर को प्रातः 10:30 बजे आयोजित इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मेरठ की मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल (आईएएस) उपस्थित रहीं।
उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्या श्रीमती मनमोहिनी जी के द्वारा किया गया।

समारोह के दौरान राष्ट्र निर्माण और शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों के अमूल्य योगदान, निष्ठा एवं समर्पण की सराहना करते हुए रोटरी क्लब मेरठ के अध्यक्ष रो. एडवोकेट संजय शर्मा एवं सचिव रो. सीए मनोज के. सिंघल द्वारा विद्यालय के सभी शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, महिलाओं और युवतियों के कौशल विकास तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कॉलेज परिसर में ‘RCM SINGER SEWING CENTRE ’ को मुख्य अतिथि, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल (आईएएस) द्वारा विधिवत आरंभ किया गया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब मेरठ के अध्यक्ष रो. एडवोकेट संजय शर्मा एवं सचिव रो. सीए मनोज के. सिंघल ने शिक्षकों की भूमिका को समाज का प्रकाश स्तंभ बताया और सिलाई केंद्र के जरिए महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम समन्वयक रहीं  तृप्ति मित्तल।कार्यक्रम में रोटरी क्लब मेरठ के सदस्य पीपी रो विकास गोयल, पीपी संजय मित्तल, पीपी आकाश जैन, पीपी रो मनोज बाजपेई, रो एस रविचंद्रन, रो सुनील त्यागी, रो शशि शर्मा, रो प्रियंका सिंघल, रो वृंदा गोयल रो डॉ कल्पना बाजपेई, एन वसंती रविचंद्रन, एन वसंती रविचंद्रन इत्यादि, शिक्षकों, गणमान्य नागरिकों तथा छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आयोजन को सफल बनाया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts