HomeCRIME NEWSकैंटीन से चोरी करते चोर रंगे हाथ पकड़ा

कैंटीन से चोरी करते चोर रंगे हाथ पकड़ा

-

दुकानदारों ने पुलिस को सौंपा, आरोपी से आईफोन और नकदी बरामद


अमरोहा। हसनपुर कोतवाली इलाके के मोहल्ला झकड़ी अड्डा के पास हमजा कैंटीन में शुक्रवार तड़के चोरी करते हुए एक युवक को दुकानदारों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। दुकानदार जिंदर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जिंदर सिंह ने बताया कि वह हसनपुर में दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों से आसपास लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थीं। उनकी दुकान से भी दो बार दो मोबाइल फोन और करीब 15 हजार रुपये कैश चोरी हो चुका था। इसके बाद उन्होंने अपनी दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे।

जिंदर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे लगाने के बाद भी चोरी की घटनाएं नहीं रुकीं। उनकी दुकान के पास स्थित हमजा कैंटीन से करीब 23 हजार रुपये कैश चोरी हो गया था। इसके बाद उनकी दुकान से एक और मोबाइल चोरी हुआ, जिसकी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। यह घटना 27 जुलाई की बताई गई थी।

शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे जिंदर सिंह अपनी दुकान पर सो रहे थे। तभी अचानक उनकी आंख खुली तो उन्होंने हमजा कैंटीन के अंदर एक युवक को देखा। शक होने पर उन्होंने आसपास के कुछ दुकानदारों को साथ लिया और कैंटीन के पास पहुंचकर युवक को चोरी करते हुए पकड़ लिया।

इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए युवक को अपने साथ कोतवाली ले गई। कोतवाल राजेश तिवारी ने बताया कि आरोपी चोर का नाम रिहान है, जो शहर का ही रहने वाला है। आरोपी चोर के पास से तीन हजार रुपये की नकदी और एक आईफोन बरामद किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts