HomeCRIME NEWSसड़क किनारे खेत में महिला की न्यूड लाश मिली

सड़क किनारे खेत में महिला की न्यूड लाश मिली

-

 रेप के बाद हत्या की आशंका, मोबाइल और चप्पल मिला, पुलिस पहचान में जुटी


गोरखपुर। 35 साल की एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने न्यूडकर उसकी डेडबॉडी सड़क किनारे खेत में फेंक दी। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने देखा तो हड़कंप मच गया। एक ग्रामीण ने शव पर कपड़ा ओढ़ा दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य इकट्ठा किया गया। फिलहाल, लाश की पहचान नहीं हो सकी है पुलिस आसपास के जिलों से मदद मांग रही है। घटना झंगहा थाना क्षेत्र के गहिरा गांव के भूमिहार टोला की है।

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार सुबह कुछ ग्रामीण मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान सड़क किनारे खेत में महिला का शव दिखाई दिया। शव की स्थिति देखकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास छानबीन की। जांच के दौरान कुछ दूरी पर एक लोअर, चप्पल और मोबाइल फोन मिला है। पुलिस इन सामानों को भी जांच का हिस्सा बनाकर महिला की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

पुलिस को महिला के गले पर चोट का निशान मिला है। इसी आधार पर गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका को लेकर भी जांच कर रही है। हालांकि, इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस को यह भी आशंका है कि महिला की हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को लाकर खेत में फेंका गया। घटनास्थल और आसपास के इलाके की जांच के साथ पुलिस इस बिंदु पर भी जानकारी जुटा रही है।

पुलिस ने मौके से मिले मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है। इसके जरिए महिला की पहचान और उसके संपर्क में रहे लोगों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार के मुताबिक, पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहनता से जांच कर रही है। महिला की पहचान कराने के लिए आसपास के जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts