HomeTrendingससुराल वालों ने जीजा को पीटकर मार डाला

ससुराल वालों ने जीजा को पीटकर मार डाला

-

ससुराल में तलवार से पांच लोगों पर किया था हमला, गुस्से में परिजनों ने लाठी-डंडों से पीटा


फतेहपुर। औंग थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में एक घटना सामने आई है। यहां एक जीजा ने ससुराल में तलवार से हमला कर दिया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। इसके बाद परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने जीजा को पीट-पीटकर मार डाला।

इस घटना में परिवार का एक साला लापता बताया जा रहा है। वहीं, एक साला, सरहज और तीन भतीजे घायल हैं। उन्हें फतेहपुर मेडिकल कॉलेज से कानपुर रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी मिली है कि जीजा तलवार लेकर ससुराल पहुंचा था। उसने रात में सोते समय परिवार के सदस्यों पर हमला किया। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

जीजा के हाथ में तलवार और खून से लथपथ परिजनों को देखकर परिवार के अन्य लोगों और ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ गया। उन्होंने जीजा को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर औंग थाना पुलिस और बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस लापता साले की तलाश कर रही है। फिलहाल हमले की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts