HomeTrendingहथनीकुंड बैराज में ट्रेनिंग के दौरान नाव पलटी

हथनीकुंड बैराज में ट्रेनिंग के दौरान नाव पलटी

-

पैरामिलीट्री फोर्स के दो जवान डूबे; एनडीआरएफ और आर्मी रेस्क्यू आॅपरेशन में जुटी


सहारनपुर। हथनीकुंड बैराज स्थित यमुना नदी में मंगलवार रात करीब 11 बजे पैरामिलिट्री फोर्स की ट्रेनिंग के दौरान एक नाव पलट गई। नाव में कुल चार जवान सवार थे। हादसे में दो जवान यमुना में डूब गए। वहीं, दो जवान नाव पकड़कर सुरक्षित बाहर निकल गए।

यह हादसा मिजार्पुर थाना क्षेत्र में हुआ। जवान हेलीकॉप्टर से यमुना नदी में छलांग लगाने और रेस्क्यू ट्रेनिंग कर रहे थे। जवानों को बाहर निकालने के लिए लगाई गई नाव अचानक पानी में बंद हो गई। इससे नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन में खलबली मच गई। यमुना नदी में डूबे दोनों जवानों की तलाश के लिए बड़े स्तर पर रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू किया गया।

मेरठ से एनडीआरएफ की टीम, हरियाणा के गोताखोर और आर्मी के जवान लगातार यमुना के गहरे पानी में जवानों की तलाश में जुटे हैं। मिजार्पुर थाना प्रभारी विनोद कुमार और हथिनीकुंड बैराज पुलिस चौकी इंचार्ज अवशेष भाटी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं। वे पूरे रेस्क्यू आॅपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। यमुना नदी में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। करीब 10 घंटे से रस्क्यू आॅपरेशन जारी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts