HomeCRIME NEWSहोटल में चलता रहा देहव्यापार, पुलिस बनी रही अनजान

होटल में चलता रहा देहव्यापार, पुलिस बनी रही अनजान

-

लगातार शिकायत के बाद आला अधिकारियों के निर्देश पर अब हुई कार्रवाई, लोगों में पुलिस की कार्यशैली पर रोष


शारदा रिपोर्टर हस्तिनापुर। पांडवों की पवित्र कर्मस्थली और जैन समाज का तीर्थ कहे जाने वाले हस्तिनापुर में होटलों के नाम पर देह व्यापार के धंधे का खुलासा होने के बाद स्थानीय पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पहले से ही जहां कच्ची शराब और भूमाफियाओं से साज के साथ ही अभ्यारण्य क्षेत्र में अवैध शिकार को लेकर पुलिस पर सवाल उठते रहे हैं। वहीं अब देह व्यापार के धंधे का खुलासा होने के बाद पुलिस पूरी तरह कटघरे में खड़ी हो गई है।

थाना प्रभारी की ओर से शनिवार को होटल संचालकों को संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दिए जाने के अगले ही दिन रविवार सुबह पुलिस ने डायमंड होटल पर छापेमारी कर दी। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से होटल में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर टीम ने छापेमारी की।

इस दौरान छह अलग-अलग कमरों में छह जोड़े मिले। पुलिस ने मौके पर मौजूद युवक-युवतियों से पूछताछ की और उनके संबंध में जानकारी जुटाई। कार्रवाई के दौरान होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी पुलिस ने कब्जे में लिया, ताकि रिकॉर्डिंग की जांच की जा सके।

पुलिस सभी को थाने ले गई, जहां काफी देर तक पूछताछ की गई। जांच के बाद युवकों का मामूली धाराओं में चालान किया गया। पुलिस का कहना है कि होटल में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अब डीवीआर की रिकॉर्डिंग और अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है

थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई के बाद होटल में चल रही कथित संदिग्ध गतिविधियों को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि डायमंड होटल थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित है और यहां संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पहले भी सामने आ चुकी है। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिसकर्मी रोजाना होटल के आसपास से गुजरते हैं और समय-समय पर चेकिंग भी की जाती है, लेकिन जांच के नाम पर महज खानापूर्ति कर पुलिस लौट जाती है। रविवार को हुई छापेमारी में होटल के कई कमरों से युवक-युवतियों के मिलने के बाद मामला फिर चर्चा में आ गया।

लोगों का कहना है कि यदि होटल की पहले शिकायत हो चुकी थी, तो पुलिस ने समय रहते प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं की? क्या चेकिंग के दौरान होटल की गतिविधियों की जानकारी नहीं मिली या फिर जानबूझकर अनदेखी की गई? अब पूरे मामले में पुलिस की जांच और होटल की पिछली शिकायतों पर कार्रवाई का इंतजार है।

पहले भी सील हो चुका है डायमंड होटल

डायमंड होटल पर इससे पहले भी पुलिस-प्रशासन की ओर से सील लगाने की कार्रवाई की जा चुकी है। इसके बावजूद होटल दोबारा संचालित होने लगा। अब फिर छापेमारी में युवक-युवतियों के मिलने के बाद होटल की कार्यप्रणाली और पिछली कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts