HomeEconomicsकव्वाली  में स्वादिष्ट भोजन के साथ दिलकश संगीत भी

कव्वाली  में स्वादिष्ट भोजन के साथ दिलकश संगीत भी

-

शारदा रिपोर्टर,मेरठ। अगर आपको स्वादिष्ट भोजन के साथ संगीत का लुत्फ उठाना है तो आप बेहिचक होकर गढ रोड स्थित होटल हार्मनी के कव्वाली रेस्टोरेंट में जा सकते हैं।

पहले फिल्मों में कव्वाली सुनने को मिलती थी। वक्त गुजरता गया और कव्वाली भी गायब होने लगी लेकिन ध्रुव मेहता और शिवान सपरा ने एक नये अंदाज में लोगों के लिये रेस्टोरेंट खोला है जिसमें लोगों को अपने पसंद का कैंडिल लाइट डिनर और चटपटे और लजीज खाने का अवसर मिलेगा। जब आप खाना खा रहे हों या स्नैक्स ले रहे हों तब बैकग्राउंड में आपको कव्वाली सुनाई दे तो समझिये आपका पैसा वसूल।

डिनर करके निकले एक ग्राहक ने बताया कि कव्वाली के माहौल में डिनर करना यादगार रहा। परिवार के साथ आए इस ग्राहक का कहना था कि हम लोगों ने बहुत इंज्वाय किया। स्टाफ की आवभगत दिल को छू लेने वाली थी। इनके अलावा अन्य ग्राहकों का कहना था कि सुरो में डूबी एक हसीन शाम और बिताए कुछ पल हमेशा याद रहेंगे। धु्रव मेहता और शिवान सपरा का कहना है कि खाना तो हर जगह मिल जाता है लेकिन संगीत और सर्वश्रेष्ठ मेहमाननवाजी के बीच अगर कैंडिल लाइट में डिनर देने का हम लोग बेहतरीन प्रयास करते हैं। आने वाले वक्त में और भी अधिक खुशियों के पल जोड़े जाएंगे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts