HomeTrendingपेड़ के नीचे पड़ा मिला 27 वर्षीय युवक का शव

पेड़ के नीचे पड़ा मिला 27 वर्षीय युवक का शव

-

पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित, हत्या-हादसा दोनों एंगल पर जांच


कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र के रोही गांव में मंगलवार सुबह 27 वर्षीय युवक का शव आम के पेड़ के नीचे मिला। खेतों की ओर जा रहे लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर सीओ सिराथू, कोखराज थाना पुलिस, भरवारी चौकी पुलिस और जिला फोरेंसिक टीम पहुंची। परिजनों ने घटनास्थल पर ही युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई थी।


बुधवार रात आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने मृतक का विसरा सुरक्षित रख लिया है। अब पुलिस हादसे और हत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

मृतक की पहचान कोखराज क्षेत्र के अमहा गांव निवासी प्रद्युम्न सोनकर (27) के रूप में हुई है। वह टैंपो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। इसके साथ ही रोही गांव में बेर, आम और नींबू के बाग की रखवाली भी करता था।

मंगलवार सुबह प्रद्युम्न का शव बाग से करीब 200 मीटर दूर आम के पेड़ के नीचे मिला। खेतों में काम करने जा रही महिलाओं की नजर शव पर पड़ी। उन्होंने आसपास के लोगों को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्रद्युम्न चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। शव मिलने की सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। बुधवार शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई, लेकिन इसमें मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने मृतक का विसरा सुरक्षित रख लिया है।

सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम भी साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल में जुटी है।

जांच के दौरान गांव में करीब एक महीने पुराने विवाद की बात भी सामने आई है। ग्रामीणों के अनुसार, प्रद्युम्न ने गांव की एक महिला का नहाते समय वीडियो बना लिया था। इसकी जानकारी महिला के परिजनों को हुई तो उन्होंने प्रद्युम्न के साथ मारपीट की थी। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।

बताया जा रहा है कि इसके बाद से प्रद्युम्न का महिला के परिजनों से विवाद चल रहा था। पुलिस अब इस पुराने विवाद को भी जांच के दायरे में लेकर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इसका युवक की मौत से कोई संबंध है या नहीं। मृतक के पिता मिठ्ठू लाल और भाई मानसिंह, शुभम व छोटू ने प्रद्युम्न की मौत को हत्या बताया है। परिजन घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

फिलहाल पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के कारण पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। विसरा जांच और पुलिस की पड़ताल के बाद ही प्रद्युम्न की मौत की असली वजह सामने आने की उम्मीद है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts