HomeTrendingपेपर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, जनहानि नहीं

पेपर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, जनहानि नहीं

-

तीन फायर टेंडर और वाटर बाउजर ने संभाला मोर्चा, मौके पर मची अफरातफरी


गाजियाबाद। साहिबाबाद स्थित कड़कड़ मॉडल साइट-4 में बुधवार तड़के यक्षित पेपर मार्ट में आग लग गई। फैक्ट्री में रखे पेपर रोल में आग लगने के बाद लपटें तेजी से फैल गईं। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम तीन फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग की गंभीरता को देखते हुए वैशाली फायर स्टेशन से अतिरिक्त वाटर बाउजर भी बुलाया गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) राहुल पाल के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 5:31 बजे फायर स्टेशन साहिबाबाद को प्लॉट नंबर-306 स्थित यक्षित पेपर मार्ट में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही साहिबाबाद फायर स्टेशन के प्रभारी अधिकारी तीन फायर टेंडर के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

फायर कर्मियों के पहुंचने तक फैक्ट्री में रखे पेपर रोल में आग तेजी से फैल चुकी थी। पेपर रोल के अंदरूनी हिस्से तक आग पहुंचने के कारण उसे बुझाने में काफी परेशानी हुई। आग को आसपास की फैक्ट्रियों तक पहुंचने से रोकने के लिए फायर यूनिट ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

पेपर रोल के अंदर सुलग रही आग तक पानी पहुंचाने के लिए दमकल कर्मियों ने जेसीबी की मदद ली। जेसीबी से रोल को हटाकर और पलटकर उसके अंदर पानी डाला गया। काफी देर की मशक्कत के बाद फायर कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया और घटनास्थल को सुरक्षित किया।

सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि आग पेपर रोल में लगी थी और अंदर तक पहुंचने के कारण उसे बुझाने में समय लगा। फायर टीमों की तत्परता से आग को आसपास की अन्य फैक्ट्रियों तक फैलने से रोक लिया गया।

समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिए जाने से आसपास स्थित अन्य फैक्ट्रियां इसकी चपेट में आने से बच गईं। अग्निकांड में किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts