HomeTrendingखाद्य विभाग की टीम को कैंटर से कुचलने की कोशिश

खाद्य विभाग की टीम को कैंटर से कुचलने की कोशिश

-

खराब मावे की शिकायत पर चेकिंग करने पहुंची थी टीम, आरोपी मौके से हुए फरार


बागपत। रक्षाबंधन से पहले मिलावटी और खराब खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान खाद्य विभाग की टीम पर हमला करने का प्रयास किया गया।

टटीरी और शहर कोतवाली क्षेत्र में टीम ने खराब मावा होने की शिकायत पर एक कैंटर को रोककर जांच की कोशिश की। आरोप है कि कैंटर चालक और मावा भट्टी संचालक ने टीम के साथ अभद्रता की और सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए कैंटर से कर्मचारियों को कुचलने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी कैंटर लेकर मौके से फरार हो गए। खाद्य विभाग की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

सहायक खाद्य आयुक्त डीपी सिंह के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम रक्षाबंधन के मद्देनजर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान टीम को एक कैंटर के बारे में शिकायत मिली कि उसमें खराब मावा ले जाया जा रहा है। टीम ने कैंटर को रोककर खाद्य सामग्री की जांच करने का प्रयास किया। आरोप है कि कैंटर चालक और सामान के मालिक ने टीम के साथ हंगामा शुरू कर दिया। दोनों ने खाद्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अभद्रता की और जांच का विरोध किया।

आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद कैंटर चालक ने टीम को डराने और वहां से हटाने के लिए वाहन आगे बढ़ा दिया। खाद्य विभाग की टीम को कथित तौर पर कैंटर से कुचलने का प्रयास किया गया। इसके बाद आरोपी कैंटर लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद खाद्य विभाग की टीम ने तत्काल संबंधित कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।

पुलिस ने खाद्य विभाग की शिकायत के आधार पर मावा भट्टी संचालक मीर हसन और कैंटर चालक मेहताब के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और खाद्य विभाग की टीम के साथ अभद्रता करने समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।

शहर कोतवाली प्रभारी मनोज चाहल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts