HomeTrendingसबको गाली सबका अपमान, समाजवादी पार्टी की पहचान

सबको गाली सबका अपमान, समाजवादी पार्टी की पहचान

-

शहर से देहात तक सपा मुखिया अखिलेश के खिलाफ लगाए विवादित पोस्टर


गाजियाबाद। सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा जयंत चौधरी को लेकर दिए गए बयान पर सियासत और विवाद दोनों ही थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब गाजियाबाद में पोस्टर वार भी शुरू हो चुका है। यही कारण भी है कि यूपी के गाजियाबाद में पोस्टर वार भी शुरू हो चुकी है।

जिसमें सपा मुखिया अखिलेश यादव को सीधा निशाना बनाया गया है। गाजियाबाद के अलग अलग स्थानों पर अखिलेश यादव के अलग अलग पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में अखिलेश यादव की फोटो लगाई र्ग है। ऊपर लिखा है सबको गोली सबका अपमान, समाजवादी पार्टी की पहचान। इसमें अलग अलग विवाद भी लिखे गए हैं।

गाजिÞयाबाद में मोदीनगर, हापुड़ रोड और अलग अलग स्थानों पर पोस्टर लगाए गए। यह पोस्टर रात में लगवाए गए हैं। जहां बुधवार सुबह इनकी तस्वीर सामने आईं। जहां पोस्टर पर साफ तौर पर लिखा हुआ है जयंत चौधरी चवन्नी थे इस बात का भी जिक्र किया गया है, इतना ही नहीं ब्राह्मण वैश्य की तरह होते हैं यह भी कहा गया है साथ ही स्वर्ण जाति के लिए भी अपशब्द कहे गए थे जिसको लेकर पोस्टर वार अब शुरू हो चुका है।

हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि आखिरकार यह पोस्टर किसके द्वारा लगवाए गए हैं। पुलिस की मौजूदगी में इन पोस्टरों को हटवाया गया है। हालांकि यह नहीं कहा जा जा सकता है कि पोस्टर किसने लगवाए हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts