HomeTrendingढाई लाख की कीमत का मिलावटी पनीर पकड़ा

ढाई लाख की कीमत का मिलावटी पनीर पकड़ा

-

दो नमूने लिए, अमरोहा से दिल्ली जा रहे दस कुंतल पनीर को कराया नष्ट


हापुड़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सोमवार रात लगभग 11 बजे मिलावटखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। टीम ने अमरोहा से दिल्ली ले जाए जा रहे करीब 10 कुंतल मिलावटी पनीर को नष्ट कराया। इस पनीर की अनुमानित कीमत 2.30 लाख रुपये बताई गई है।

यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर की गई। विभाग की टीम ने एनएच-9 पर निजामपुर के पास वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान हसनपुर, अमरोहा से दिल्ली जा रहे एक मिनी ट्रक को रोका गया। मिनी ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में पनीर मिला। प्रारंभिक जांच में पनीर की गुणवत्ता संदिग्ध पाई गई। टीम ने पनीर के दो नमूने संकलित कर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है।

अधिकारियों के अनुसार, वाहन में मौजूद लगभग 10 कुंतल पनीर को मौके पर ही नियमानुसार नष्ट कर दिया गया। सहायक आयुक्त खाद्य चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि आयुक्त के निर्देश और जिलाधिकारी के आदेश पर खाद्य पदार्थों की लगातार जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच कराई जा रही है और मिलावट पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। मिश्र ने सभी खाद्य कारोबारियों को गुणवत्तापूर्ण और मानकों के अनुरूप खाद्य पदार्थों की बिक्री करने के निर्देश भी दिए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts