HomeTrendingवेल्डिंग करते हुए गिरने से मजदूर की मौत

वेल्डिंग करते हुए गिरने से मजदूर की मौत

-

फैक्ट्री में काम के दौरान हुआ हादसा, पुलिस जांच जारी


बुलंदशहर। सिकंदराबाद के जोखाबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित आर.एस. इंफ्रा प्रोजेक्ट्स फैक्ट्री में काम के दौरान 25 वर्षीय मजदूर की गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि उन्हें हादसे की जानकारी समय पर नहीं दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले क जांच जारी है।


सिकंदराबाद थाना क्षेत्र का रहने वाला मोहित आर.एस. इंफ्रा प्रोजेक्ट्स फैक्ट्री में वेल्डिंग का काम करता था। मोहित के परिवार में उसकी पत्नी, दो साल का बेटा, मां, पिता और एक भाई हैं। उसका भाई भी मजदूरी करता है, जबकि पिता हलवाई का काम करते हैं। परिवार मोहन बाबा मंदिर के पास रहता है।

मोहित रोजाना की तरह शुक्रवार देर रात काम पर गया था। देर शाम करीब साढ़े 7 बजे काम करने के दौरान वह टावर से गिर गया। मौके पर मौजूद साथी मजदूर उसे अस्पताल ले गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि जब वह देर तक घर नहीं लौटा, तो परिवार ने फैक्ट्री से संपर्क किया।

इसके बाद उन्हें मोहित के साथ हुए हादसे और उसकी मौत की सूचना मिली। फैक्ट्री के एक कर्मचारी ने भी मोहित के काम के दौरान गिरने और मौत होने की पुष्टि की है। परिजनों का आरोप है उन्हें घटना की जानकारी देर से दी गई। उनके अनुसार उन्हें करीब 12 बजे घटना की सूचना मिली।

कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसमें फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही थी या नहीं, यह जांच का विषय है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts