HomeTrendingपुत्र को खतरे में देख बाघ से भिड़ गया पिता

पुत्र को खतरे में देख बाघ से भिड़ गया पिता

-

पुत्र को खतरे में देख बाघ से भिड़ गया पिता


मंडावली (बिजनौर)। मंडावली के गांव गुढ़ा पंचायत के सहानपुर नानू उर्फ गुलाल वाली के वन क्षेत्र के नीम वाली में गुज्जर रहते हैं। रविवार सुबह करीब आठ बजे एक पशुपालक पशु लेकर वन क्षेत्र में चराने ले जा रहा था कि घात लगाए बैठे बाघ ने पशुपालक पर हमला कर दिया, जिसमें पशुपालक स्वामी रफी पुत्र गुलाम नबी उम्र करीब 33 वर्ष घायल हो गया। उधर, बेटे पर हमला होता देख साथ में चल रहे पिता ने बाघ पर डंडे बरसा दिए। जिससे बाघ गुरार्ता हुआ वन क्षेत्र की ओर भाग गया। घायल ने बताया कि आज पिता न होते तो मेरी जान चली जाती। बाघ के हमले में रफी के हाथ व कंधे पर बाघ के पंजों के निशान से घायल हो गया है।

पिछले काफी समय से यह बाघ डेरों के आसपास घूमता रहता है। रविवार सुबह पशुपालक जब पशु चराने जा रहा था कि बाघ ने हमला कर दिया। पहले भी कई पशुओं को अपना निवाला बना चुका है। पीड़ित का इलाज ग्राम प्रधान पति नरवेल सिंह ने समीप सरकारी अस्पताल में ले जाकर उपचार कराया। घटना की सूचना वन क्षेत्राधिकारी सहानपुर वन रेंज को दे दी गई है। ग्रामीण मुस्तफा, शमशेर, यामीन व गुलाम नबी ने बताया कि उनके बच्चे भी करीब चार किलोमीटर वन क्षेत्र में चलकर सहानपुर नानू प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने के लिए जाते हैं। अभिभावकों ने वन विभाग के उच्च अधिकारियों से सुरक्षा की मांग की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts