HomeCRIME NEWSमवाना में दिनदहाड़े बदमाशों ने खंगाला घर, लाखों की चोरी

मवाना में दिनदहाड़े बदमाशों ने खंगाला घर, लाखों की चोरी

-

  •  पुलिस टीम गठित कर बदमाशों को दबोचने के दिए आदेश।

शारदा न्यूज़, मवाना। स्कूल में बच्चों को लेने पहुंचे दंपति के बाद रैकी कर बाइक पर पहुंचे तीन बदमाशों ने मकान का ताला तोड घर में रखे 85 हजार रुपए एवं लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवर चोरी कर फरार हो गए। बदमाशों ने दिनदहाड़े करीब 11 बजे मात्र बीस मिनट में लाखों रुपए की चोरी को अंजाम देकर फरार हो गए। स्कूल से वापस लौटने पर दंपति अमित एवं बीना को घर का ताला टूटा हुआ देख चोरी होने का पता लगा। पीड़ित अमित कुमार ने कंट्रोल रूम को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले और कैमरे में कैद चोरों की पहचान की। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग उठाई है। सीओ आशीष शर्मा ने पुलिस टीम का गठन कर बदमाशों को दबोचकर घटना को खुलासा करने के आदेश दिए हैं। बदमाशों को दबोचने के लिए पुलिस सड़कों पर उतरती नजर आई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts