Homeउत्तर प्रदेशLucknowजय हो लक्ष्‍मी माता! 7000 रुपए बोनस

जय हो लक्ष्‍मी माता! 7000 रुपए बोनस

-

  • दिवाली से पहले यूपी के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देगी योगी सरकार।

शारदा न्यूज, रिपोर्टर |

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्यकर्मचारियों को योगी सरकार दिवाली के त्योहार से पहले बड़ा तोहफा देने जा रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ दिवाली से पहले राज्य कर्मियों को केंद्रीय कर्मियों की तरह चार फीसदी महंगाई भत्ता देने की तैयारी में हैं, साथ ही सरकार ने राज्यकर्मियों को दिवाली से पहले बोनस देने की तैयारी भी कर ली है।

यूपी सरकार दीपावली से पहले बोनस और महंगाई भत्ता देने की घोषणा कर सकती होण् अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस और सभी राज्य कर्मचारियों व शिक्षकों को बढ़ी दर से महंगाई भत्ता दिए जाने की तैयारी है।

इसके लिए राज्य सरकार के खजाने पर हर महीने 300 करोड़ रुपए का व्ययभार आएगा। मिल रही जानकारी के मुताबिक बोनस की राशि अधिकतम सात हजार रुपए हो सकती है। यानी प्रत्येक अराजपत्रित कर्मचारी को अधिकतम 7000 रुपये बोनस दिया जा सकता है।

बता दें कि यूपी में अराजपत्रित कर्मचारियों की संख्या 14. 82 लाख के करीब है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts