HomeTrendingसांप के काटने से महिला की मौत

सांप के काटने से महिला की मौत

-

घर में सोते समय जहरीले सांप ने डसा, अस्पताल जाते समय तोड़ा दम


रायबरेली। डीह थाना क्षेत्र के पूरे बनई मजरे डेला गांव में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। महिला को सांप के डसने के बाद परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डीह ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान राजेश कुमार यादव की पत्नी गीता के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, बुधवार रात करीब 11 बजे गीता अपने घर में सो रही थीं। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। रात में तबीयत बिगड़ने पर सुबह परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर निकले।

परिजन गीता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीह ले जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उनका परीक्षण किया, जिसमें उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सीएचसी डीह के डॉक्टर सत्य प्रकाश गौतम ने बताया कि सुबह करीब 8:20 बजे महिला को उपचार के लिए लाया गया था। जांच के दौरान महिला मृत मिली। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने तत्काल पूरे मामले की सूचना डीह थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही डीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts