महोबा। कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के जैतपुर बेलाताल में शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक पुजारी की हत्या कर दी गई है। उनका रक्त रंजित शव हनुमान मंदिर में पड़ा मिला। पुजारी के गले पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
मृतक पुजारी की पहचान 65 वर्षीय उदित नारायण मिश्रा के रूप में हुई है, जो हमीरपुर जिले के राठ अंतर्गत अमगाँव के मूल निवासी थे। वे बेलासागर घाट पर स्थित फूलबाग हनुमान मंदिर में पिछले 20 वर्षों से रह रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।