HomeTrendingआज से छह दिन झमाझम बारिश के आसार

आज से छह दिन झमाझम बारिश के आसार

-

यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, तापमान में आएगी गिरावट, मिलेगी राहत


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार से बारिश का दौर और तेज होगा। 22 जुलाई तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम से अच्छी बारिश होने की संभावना है। दक्षिणी-पूर्वी जिलों सोनभद्र, चंदौली, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, मिजार्पुर और बलिया में भारी बारिश हो सकती है। इससे पहले बृहस्पतिवार को तराई समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र मजबूत हो रहा है। इसके प्रभाव से 17 जुलाई के बाद पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय होगा, बारिश का दायरा बढ़ेगा, तापमान में गिरावट आएगी और उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को लखीमपुर खीरी में 62.4 मिमी, महराजगंज में 32 मिमी, बाराबंकी में 28 मिमी, आगरा में 22.6 मिमी और लखनऊ में 18 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, बुंदेलखंड के कई जिलों में तीखी गर्मी का असर बना रहा। बांदा में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर में 38.6 डिग्री और झांसी में 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts