HomeTrendingशादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ी युवती -

शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ी युवती –

-

मौके पर प्रेमी को बुलाने की मांग, पुलिस-प्रशासन समझाने में जुटा, फिर भी नहीं उतर रही


जालौन। कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छौंक में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 22 वर्षीय युवती अपने प्रेमी से शादी कराने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती की पहचान ऊसरगांव निवासी मुस्कान (22 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुस्कान सीधे मोबाइल टावर पर चढ़ गई और नीचे उतरने से इनकार कर दिया। उसका कहना था कि जब तक उसके प्रेमी को मौके पर नहीं बुलाया जाएगा और उससे शादी कराने का आश्वासन नहीं दिया जाएगा, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगी। युवती को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

बताया जा रहा है कि युवती का प्रेमी मध्य प्रदेश के भिंड जिले के लहार क्षेत्र का निवासी है। टावर पर चढ़ी युवती लगातार अपने प्रेमी को मौके पर बुलाने की मांग कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर टावर के आसपास लोगों की भीड़ को हटाया।

काफी देर से पुलिसकर्मी, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय लोग युवती को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। अधिकारियों ने उसे भरोसा दिलाया कि उसकी बात सुनी जाएगी और कानूनी प्रक्रिया के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद युवती अपनी मांग पर अड़ी हुई है और बार-बार प्रेमी को बुलाने की जिद कर रही है।

इस घटना के चलते गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। प्रशासन की प्राथमिकता युवती की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts