HomeTrendingघर में घुसा अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक, तीन की मौत -

घर में घुसा अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक, तीन की मौत –

-

सो रहे दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल, घायलों को वाराणसी ट्रामा सेंटर कियागया रेफर, पुलिस जांच में जुटी


मिर्जापुर। टायर फटने से एक ट्रक ने 5 लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर है। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर कुदारन गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसा। इस दुर्घटना में घर में सो रहे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान राजा (50 वर्ष, पुत्र स्वर्गीय श्रीराम), चंद्रतरा देवी (50 वर्ष, पत्नी सीताराम) और सुखिया देवी (65 वर्ष, पत्नी स्वर्गीय श्रीराम) के रूप में हुई है। घायलों में सुहानी (12 वर्ष, पुत्री चंद्रशेखर) और सुनील शर्मा (55 वर्ष) शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, वाराणसी से सोनभद्र की ओर जा रहे ट्रक का टायर फटने से यह हादसा हुआ। गंभीर रूप से घायल सुहानी और सुनील शर्मा को तत्काल वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

ग्रामीणों की सूचना पर अहरौरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से क्रेन के जरिए ट्रक को हटाया गया और उसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। एडिशनल एसपी और मड़िहान सीओ भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts