HomeTrendingचार साल पुराने विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या -

चार साल पुराने विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या –

-

दोस्तों ने शराब पार्टी के बहाने बुलाया था, प्रेमिका के मर्डर के मामले में जमानत पर बाहर था, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार


बागपत। रमाला क्षेत्र में मंगलवार देर रात करीब 12 बजे एक शराब पार्टी में एक युवक की उसके दोस्त ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पुरानी रंजिश के चलते हुई है। करीब चार साल पहले मृतक और आरोपी में बाइक टकराने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद में दोनों में रंजिश चलने लगी थी।


युवक की हत्या के बाद से आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस ने टीमें गठित उसकी तलाश शुरू कर दी थी। कुछ ही घंटे में पुलिस में मुठभेड़ में हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इलाज के लिए उसे सीएचसी बड़ौत में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कई पहलुओं पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

किशनपुर गांव के स्टैंड के पास विनय उर्फ गीदड़ अपने कुछ दोस्तों के साथ बैठकर शराब पार्टी कर रहा था। इसी दौरान उसका उसका दोस्त ऋतिक मौके पर पहुंचा। बिना किसी लंबी कहासुनी के सीधे विनय के सिर पर तमंचा सटाया और गोली चला दी। गोली लगते ही विनय लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि उसके साथ बैठे युवक भी जान बचाकर इधर-उधर भाग निकले।

घायल विनय को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फरार आरोपी को की तलाश शुरू कर दी।

घटना के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने मुख्य आरोपी वीशू उर्फ ऋतिक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर पुलिस ने कई पहलुओं पर जांच कर रही है।

रमाला थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि करीब चार साल पहले बाइक टकराने को लेकर विनय और ऋतिक के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच पूरी कर चार्जशीट न्यायालय भेज दी थी। बाद में समझौता भी हो गया, लेकिन ऋतिक ने मन में रंजिश खत्म नहीं की।

पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि ऋतिक को शक था कि विनय उसकी गली में पड़ोस की एक युवती से मिलने के लिए आता-जाता था। इसी बात को लेकर भी दोनों के बीच तनाव बना रहता था। पुलिस दोनों बिंदुओं को हत्या की वजह मानकर जांच आगे बढ़ा रही है।

विनय उर्फ गीदड़ वर्ष 2021 में कासिमपुर खेड़ी निवासी अर्चना उर्फ बेबी की घर में घुसकर गोली मारने के मामले में गिरफ्तार होकर जेल गया था। करीब पांच माह पहले वह जमानत पर बाहर आया था।

एएसपी प्रवीण चौहान ने बताया कि मृतक की मां सुषमा की तहरीर पर वीशू उर्फ ऋतिक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। हत्या के कुछ घंटे बाद सूप गांव की नहर के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस हत्या में प्रयुक्त तमंचे, आरोपी की भूमिका और अन्य संभावित आरोपियों की जांच कर रही है।

एएसपी प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts