Homeउत्तर प्रदेशMeerutसोशल मीडिया पर हैण्डीक्राफ्ट डेकोरेशन का सामान बेचने का झांसा देकर साइबर...

सोशल मीडिया पर हैण्डीक्राफ्ट डेकोरेशन का सामान बेचने का झांसा देकर साइबर ठगी

-

साइबर सेल एवं थाना मुण्डाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में सोशल मीडिया पर हैण्डीक्राफ्ट डेकोरेशन का सामान बेचने का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले 06 अभियुक्त गिरफ्तार, ठगी में प्रयुक्त मोबाइल फोन, सिम कार्ड, बैंक पासबुक, जीएसटी बिलबुक एवं सजावटी सामान बरामद।

अवगत कराना है कि दिनांक 05.07.2026 को साइबर सेल एवं थाना मुण्डाली पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए आई4सी के अन्तर्गत संचालित प्रतिबिम्ब पोर्टल पर लम्बित साइबर फ्रॉड एवं धोखाधड़ी की शिकायतों का परीक्षण किया गया। पोर्टल पर अपराधियों द्वारा प्रयोग किये गये मोबाइल नम्बरों एवं आईएमईआई नम्बरों की ट्रेसिंग के दौरान उक्त नम्बर थाना मुण्डाली क्षेत्र में सक्रिय पाये गये।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक अपराध मेरठ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी किठौर, क्षेत्राधिकारी अपराध के पर्यवेक्षण में साइबर सेल एवं थाना मुण्डाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, पतारसी एवं सुरागरसी के आधार पर अभियुक्तगण 1. जुनैद पुत्र नियाज अहमद 2. शहवाज पुत्र मंसूर अली 3. आफताब पुत्र नन्हे 4. फैज पुत्र शेर अली 5. शान पुत्र इमरान 6. सोहेल पुत्र जुल्फेकार निवासीगण ग्राम अजराड़ा थाना मुण्डाली जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से ठगी में प्रयुक्त 02 मोबाइल फोन, 03 सिम कार्ड, पीएनबी बैंक की पासबुक, जीएसटी बिलबुक तथा हैण्डीक्राफ्ट डेकोरेशन से सम्बन्धित विभिन्न सजावटी सामान बरामद किया गया। प्रकरण में मु0अ0सं0 164/2026 धारा 318(4) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

अपराध करने का तरीका/पूछताछ का विवरणः-
पूछताछ में अभियुक्तगण ने बताया कि वे फेसबुक, व्हाट्सएप एवं इंस्टाग्राम पर प्रोफाइल बनाकर हैण्डीक्राफ्ट डेकोरेशन के सामान की फोटो अपलोड करते थे। ग्राहकों को सामान भेजने का विश्वास दिलाकर बुकिंग एवं डिलीवरी के नाम पर अग्रिम धनराशि विभिन्न बैंक खातों में ऑनलाइन जमा करा लेते थे। धनराशि प्राप्त होने के बाद ग्राहकों के मोबाइल नम्बर ब्लॉक कर देते थे। अभियुक्तगण करीब एक वर्ष से उक्त कार्य कर रहे थे तथा अब तक लाखों रुपये की ठगी कर चुके हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पताः-
1. जुनैद पुत्र नियाज अहमद निवासी ग्राम अजराड़ा थाना मुण्डाली जनपद मेरठ, उम्र करीब 28 वर्ष।
2. शहवाज पुत्र मंसूर अली निवासी ग्राम अजराड़ा थाना मुण्डाली जनपद मेरठ, उम्र करीब 20 वर्ष।
3. आफताब पुत्र नन्हे निवासी ग्राम अजराड़ा थाना मुण्डाली जनपद मेरठ, उम्र करीब 20 वर्ष।
4. फैज पुत्र शेर अली निवासी ग्राम अजराड़ा थाना मुण्डाली जनपद मेरठ, उम्र करीब 21 वर्ष।
5. शान पुत्र इमरान निवासी ग्राम अजराड़ा थाना मुण्डाली जनपद मेरठ, उम्र करीब 19 वर्ष।
6. सोहेल पुत्र जुल्फेकार निवासी ग्राम अजराड़ा थाना मुण्डाली जनपद मेरठ, उम्र करीब 18 वर्ष।

बरामदगी का विवरणः-
1. ठगी में प्रयुक्त 02 मोबाइल फोन।
2. 03 सिम कार्ड।
3. पीएनबी बैंक की 01 पासबुक।
4. 01 जीएसटी बिलबुक।
5. फाइबर की 01 मोरनुमा डाई।
6. फाइबर की 02 बत्तखनुमा डाई।
7. फाइबर की 01 पुरुषनुमा डाई।
8. फाइबर की 01 मेमनानुमा डाई।
9. विभिन्न रंगों की 08 सजावटी बत्तख।
10. शीशे के टुकड़ों से बनी 03 चमकीली बॉल।
11. सजावटी प्लास्टिक फूलों की 03 पट्टियां।
12. 05 झूमर एवं झूमर स्टैण्ड।
13. 01 बॉलनुमा झूमर।
14. अन्य सजावटी सामान।

गिरफ्तार करने वाली संयुक्त पुलिस टीमः-

1. निरीक्षक संजय पाण्डेय, प्रभारी साइबर सेल जनपद मेरठ मय टीम।
2. उ0नि0 देवेन्द्र मिश्रा, प्रभारी थाना मुण्डाली।
3. उ0नि0 मृत्युंजय, थाना मुण्डाली।
4. उ0नि0 आशीष सिंह, थाना मुण्डाली।
5. उ0नि0 रविन्द्र सिंह, थाना मुण्डाली।
6. उ0नि0 संगम सिंह, थाना मुण्डाली।
7. हे0का0 372 मनेन्द्र, थाना मुण्डाली।
8. हे0का0 1112 मोनेन्द्र, थाना मुण्डाली।
9. का0 1948 मनवीर, थाना मुण्डाली।
10. रि0का0 3812 आकाश सिंह, थाना मुण्डाली।
11. रि0का0 4329 पवन, थाना मुण्डाली।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts