HomeTrendingबेटी की शादी के एक हफ्ते पहले पिता की मौत

बेटी की शादी के एक हफ्ते पहले पिता की मौत

-

कार्ड बांटकर लौट रहे थे, बेकाबू वैन ने मारी टक्कर, 11 जुलाई को आनी थी बारात


लखीमपुरखीरी। बरवर-जहानीखेड़ा मार्ग पर बेकाबू वैन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह अपनी ही बेटी की शादी के निमंत्रण कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार मिनी वैन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस भयानक हादसे में वह और उनके साले गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने दोनों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक की बेटी की शादी आगामी 11 जुलाई को होनी तय हुई थी और घर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं। हादसे की सूचना के बाद से ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घायल साले का इलाज अस्पताल में जारी है। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला पसगवां कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है।

गदनापुर गांव के श्रीराम(52) की बेटी की शादी 11 जुलाई को गोकन पिपरी गांव के युवक से होनी थी। गुरुवार शाम श्रीराम अपने साले सुरेंद्र कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गोकन पिपरी गांव अपनी बहन के घर शादी का कार्ड देने गए थे।

रात के करीब 11 बज लौटते समय बरवर-जहानीखेड़ा रोड पर शुक्ला फार्म हाउस के पास पहुंचे। तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मिनी वैन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और श्रीराम व उनके साले सुरेंद्र कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की खबर मिलते ही बरवर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को संभाला और आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (उऌउ) मोहम्मदी भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने दोनों की हालत को बेहद नाजुक देखा और प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें तुरंत जिला अस्पताल शाहजहांपुर के लिए रेफर कर दिया। करीब 10 घंटे इलाज चले इलाज के बाद डॉक्टरों शुक्रवार को इलाज के दौरान श्रीराम ने दम तोड़ दिया।

इस हादसे में घायल हुए श्रीराम के साले सुरेंद्र कुमार की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वहीं, घटना की जानकारी देते हुए पसगवां कोतवाली के एसएचओ जेपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। टक्कर मारकर भागने वाली मिनी वैन और उसके ड्राइवर की तलाश की जा रही है, और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

एक हफ्ते बाद होनी थी बेटी की शादी
मृतक श्रीराम के कुल पांच बच्चे हैं। जिनमें से एक बेटे और एक बेटी की शादी पहले ही हो चुकी है। उनकी 20 साल की बेटी सोनम देवी की शादी आगामी 11 जुलाई को गोकन पिपरी गांव से होनी तय हुई थी। घर में चारों तरफ शादी की तैयारियां चल रही थीं। कपड़े-गहने खरीदे जा चुके थे और रिश्तेदारों को न्योता भेजा जा रहा था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts