HomeCRIME NEWSइंफ्लुएंसर पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर की हत्या

इंफ्लुएंसर पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर की हत्या

-

प्लॉट को लेकर हुआ खूनी विवाद, पति ने फिर खुद पर भी किया जानलेवा हमला, बच्चों की चीख पर पहुंचे पड़ोसी


शारदा रिपोर्टर मेरठ। सरूरपुर क्षेत्र में प्लॉट के बैनामे को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी की चाकू से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद पर भी हमला कर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा कस्बे में प्लॉट के बैनामे को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद शुक्रवार सुबह खूनी वारदात में बदल गया। आरोप है कि पति ने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से हमला कर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार प्रदीप चौहान और उसकी पत्नी निशा चौहान ने गांव में अपनी कोठी के पास एक प्लॉट खरीदा था। दोनों के बीच लंबे समय से इस बात को लेकर विवाद चल रहा था कि प्लॉट का बैनामा किसके नाम कराया जाए। निशा बैनामा अपने नाम कराना चाहती थी, जबकि प्रदीप अपने नाम पर कराने की जिद कर रहा था।

बताया गया कि शुक्रवार सुबह लगभग छह बजे इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर प्रदीप ने चाकू से निशा पर कई वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण निशा की मौके पर ही मौत हो गई।

पत्नी की हत्या के बाद आरोपी प्रदीप ने भी चाकू से खुद पर हमला कर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सरूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts