HomeTrendingकार की टक्कर से हेड कांस्टेबल की मौत

कार की टक्कर से हेड कांस्टेबल की मौत

-

टीईटी परीक्षा ड्यूटी पर जा रहे थे, एनएच-27 पर हुआ हादसा


बस्ती। शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में मुण्डेरवा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। यह घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 (गोरखपुर-लखनऊ मार्ग) पर करही गांव के सामने सुबह 5:30 बजे हुई।

मृतक की पहचान हेड कांस्टेबल राजेंद्र यादव, पीएनओ 002470056, के रूप में हुई है। वह बस्ती शहर के एक परीक्षा केंद्र पर यूपीटेट 2026 की ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही हड़िया चौकी प्रभारी संजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल पुलिसकर्मी को तत्काल एम्बुलेंस से जिला अस्पताल बस्ती भेजा गया। अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने राजेंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया। मृतक हेड कांस्टेबल के परिजन मौके पर मौजूद हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दुर्घटना में शामिल वाहन के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts