HomeTrendingपूर्व सभासद को बंधक बनाकर पीटा गया

पूर्व सभासद को बंधक बनाकर पीटा गया

-

दबंगों ने यातनाएं दीं, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, वीडियो वायरल


मोदीनगर। सुचिता पुरी कॉलोनी में एक पूर्व सभासद को दबंगों द्वारा बंधक बनाकर मारपीट और यातनाएं देने का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। पीड़ित की पुत्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, मंगलवार रात करीब नौ बजे दबंग पूर्व सभासद कृष्ण वीर सिंह को उनके घर से उठाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि उन्हें मारते-पीटते हुए एक कमरे में बंद कर दिया गया और बंधक बनाकर यातनाएं दी गईं।

मारपीट की यह पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 56 सेकंड के एक वीडियो में दबंग पूर्व सभासद कृष्ण वीर सिंह को पीटते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।

स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद पूर्व सभासद कृष्ण वीर सिंह को दबंगों के चंगुल से मुक्त कराया जा सका। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चल रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts