कांग्रेस नेताओं के राम मंदिर दौरे से पहले बड़ा एक्शन
अयोध्या: राम मंदिर में दान के कथित गबन को लेकर जारी विवाद के बीच यूपी कांग्रेस नेताओं एक प्रतिनिधिमंडल आज राम मंदिर में पूजा-अर्चना करने निकला है, लेकिन इस बीच, कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या के एक होटल में नजरबंद कर दिया गया है। पार्टी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय करेंगे और इसमें पार्टी के सांसद किशोरी लाल शर्मा (अमेठी), राकेश राठौर (सीतापुर), उज्ज्वल रमण सिंह (प्रयागराज) और तनुज पुनिया (बाराबंकी) शामिल होंगे।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल बाराबंकी निवासी और कांग्रेस पार्टी के दो बार के राजयसभा सांसद व वारिष्ठ नेता एपी गौतम को भी बाराबंकी में पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। पूर्व कांग्रेस सांसद गौतम ने हालांकि, अयोध्या जाने की पुरजोर कोशिश की, अपनी गाड़ी पर भी बैठ गए, लेकिन पुलिस टीम ने उनकी गाड़ी का गेट रोक लिया। पुलिस द्वारा जबरन रोकने पर पूर्व सांसद एपी गौतम मजबूरन गाड़ी से उतरकर आवास पर आकर वापस बैठ गए, तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर कांग्रेस के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
कौन-कौन मंत्री पहुंच रहे राम मंदिर
कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ बाराबंकी के पूर्व सांसद एस.पी. गौतम, विधान परिषद के पूर्व सदस्य दीपक सिंह, महाराजगंज के पूर्व विधायक वीरेंद्र चौधरी और बाराबंकी की पूर्व विधायक मीता गौतम भी मौजूद रहेंगी। पार्टी ने प्रस्तावित यात्रा कार्यक्रम की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दे दी है। इस बीच, कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या के एक होटल में नजरबंद कर दिया गया। पार्टी ने देर रात एक बयान में इसकी पुष्टि की है।